देहरादून। गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, और पुरूषों की तलाश हेतु उत्तराखंड पुलिस ने 1 मई 2024 से 30 जून 2024 तक दो महीने का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदाओं की तलाश के साथ ही उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम करना और उन्हें अपराधों में संलिप्त होने से बचाना था।
अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड श्री ए.पी. अंशुमान ने पुलिस मुख्यालय में “ऑपरेशन स्माइल” के नोडल अधिकारियों और टीम प्रभारियों के साथ अभियान की समीक्षा की। पुलिस मुख्यालय स्तर पर अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने अभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की।